नवगछिया के नए एसडीओ बने के परीक्षित, रोहित कर्दम सहित 23 आईएएस पदाधिकारियों का हुआ नया पदस्थापन
राजेश कानोड़िया, नवगछिया (भागलपुर)। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा शनिवार देर रात 23 आईएएस अफसरों का स्थानांतरण और पदस्थापन किया गया। साथ ही इसकी अधिसूचना भी जारी की गई। इसके तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी श्रेया श्री को खगड़िया का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। बाढ़ की एसडीओ गरिमा लोहिया को दरभंगा नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। दानापुर के एसडीओ अनिरुद्ध पाण्डेय को पूर्णिया नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है।इधर लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी, मसूरी से प्रशिक्षण पाकर लौटे विरुपाक्ष विक्रम सिंह को दानापुर का एसडीओ बनाया गया है। प्रिया रानी को सासाराम का एसडीओ बनाया गया है। कृष्णा जोशी को बाढ़ का एसडीओ बनाया गया है। प्रेम कुमार को हवेली खड़गपुर का एसडीओ बनाया गया है। सैयद आदिल मोहसिन को मढ़ौरा का एसडीओ बनाया गया है। अजय यादव को बलिया, बेगूसराय का एसडीओ बनाया गया है। सूरज कुमार को कटिहार का एसडीओ बनाया गया है। विग्नेश टीए को पूर्णिया का एसडीओ बनाया गया है। के. परीक्षित को नवगछिया का एसडीओ बनाया गया है। जतिन कुमार को शेरघाटी, गाँ का एसडीओ बनाया गया है। महेश कुमार को तारापुर का एसडीओ बनाया गया है। कशिश बख्शी को पटना सिटी का एसडीओ बनाया गया है।
पूर्णिया के एसडीओ तुषार कुमार को मधुबनी का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। कटिहार के एसडीओ प्रद्युम्न सिंह यादव को उद्योग विभाग के निदेशक, खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय के पद पर तैनात किया गया है। मुजफ्फरपुर पश्चिम की एसडीओ आकांक्षा आनंद को सासाराम का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। पूर्वी चंपारण के अरेराज की एसडीओ अंजली शर्मा को समाज कल्याण विभाग में निदेशक बनाया गया है। नवगछिया के एसडीओ रोहित कर्दम को कैमूर का उप विकास आयुक्त बनाया गया है।