बिहार दिवस: बाल भारती विद्यालय को सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम एवं भाषण प्रतियोगिता में मिला दूसरा स्थान
राजेश कानोड़िया, नवगछिया (भागलपुर )। बिहार दिवस के अवसर पर नवगछिया अनुमंडल प्रशासन द्वारा आयोजित त्रि दिवसीय कार्यक्रम के दौरान बाल भारती विद्यालय को सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान एवं भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान मिला। अनुमंडल द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में नवगछिया के 12 विद्यालयों ने भाग लिया था। जिसका विधिवत उद्घाटन 22 मार्च को नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी रोहित कर्दम (आईएएस) एवं कार्यपालक दंडाधिकारी सुधीर कुमार ने किया था। बताते चलें कि अनुमंडल द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में नवगछिया के 12 विद्यालयों ने भाग लिया था। सभी विद्यालयों के छात्र एवं छात्राओं ने एक से बढ़कर एक आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान बाल भारती विद्यालय ने दो नृत्य (बिहार लोक गाथा एवं गुरु वंदना) प्रस्तुत किए।
दोनों ही नृत्य ने दर्शकों का खूब प्यार बटोरा। नृत्य में विद्यालय की छात्रा खुशी कुमारी, आराध्या चौधरी, फिजा, आरुषि, रिया राज ,अनुप्रिया, पीहू चिरानिया, परी रानी, अनु, ज्योति कुमारी आदि कुल 30 छात्राओं ने भाग लिया था।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रशासक डी पी सिंह ने अनुमंडल प्रशासन द्वारा इतने सुंदर एवं आकर्षक आयोजन के लिए अनुमंडल पदाधिकारी रोहित कर्दम एवं कार्यपालक दंडाधिकारी सुधीर कुमार एवं पूरी टीम की भरपूर प्रशंसा की एवं धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के मंच से बच्चों में सर्वांगीण विकास होता है। बच्चे आपस में एक दूसरे से जुड़ते हैं और एक दूसरे से बहुत कुछ सीखते हैं। उन्होंने विद्यालय के संगीत एवं नृत्य शिक्षक निभाष मोदी को भी धन्यवाद दिया।
वहीं भाषण प्रतियोगिता में बाल भारती विद्यालय को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। जाह्नवी एवं शिवानी सुमन ने भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया था। इस अवसर पर विद्यालय के एनसीसी ऑफिसर विकास पांडे, पुरुषोत्तम कुमार, शिक्षिका पूजा मिश्रा विद्यालय टीम के साथ उपस्थित थे।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार सर्राफ, उपाध्यक्ष अजय कुमार रुंगटा, डॉ बीएल चौधरी सचिव अभय प्रकाश मुनका, संयुक्त सचिव प्रवीण कुमार केजरीवाल, कार्यकारिणी सदस्य नरेश केडिया, बालकृष्ण पंसारी, विद्यालय के प्राचार्य नवनीत सिंह ने नृत्य शिक्षक निभाष मोदी एवं सभी प्रतिभागियों को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार सर्राफ, उपाध्यक्ष अजय कुमार रुंगटा, डॉ बीएल चौधरी सचिव अभय प्रकाश मुनका, संयुक्त सचिव प्रवीण कुमार केजरीवाल, कार्यकारिणी सदस्य नरेश केडिया, बालकृष्ण पंसारी, विद्यालय के प्राचार्य नवनीत सिंह ने नृत्य शिक्षक निभाष मोदी एवं सभी प्रतिभागियों को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।