ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया के बाल भारती विद्यालय में सरस्वती पूजा का आयोजन रहा आकर्षण का केन्द्र

नवगछिया के बाल भारती विद्यालय में सरस्वती पूजा का आयोजन रहा आकर्षण का केन्द्र
राजेश कानोडिया (नव-बिहार समाचार), नवगछिया। वसंत पंचमी के मौके पर नवगछिया के बाल भारती विद्यालय में सरस्वती पूजा का आयोजन शहर में आकर्षण का केन्द्र बना रहा। जहां विद्या की देवी माता सरस्वती की पूजा का आयोजन बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ किया गया। विद्यालय के प्राचार्य नवनीत सिंह और प्रशासक डी.पी. सिंह की देखरेख में पूरे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न किया गया।
मौके पर पूरे विद्यालय परिसर को फूलों, झालरों और रंगोली से सजाया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से हुई। विद्यालय के शिक्षक वागीश झा ने पूजा विधि विधान से सम्पन्न करवाई। शाम में आयोजित आरती के बाद भजन संध्या कार्यक्रम का छात्रों और शिक्षकों के अलावा स्थानीय लोगों ने खूब लुफ्त उठाया। जिसमें भजनों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। वहीँ माता के भोग का प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया।
पूजा के अगले दिन हवन का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के शिक्षकों, छात्रों और ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया।  
पूजा संपन्न होने के बाद माता सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। जिसमें सभी ने श्रद्धा और आस्था के साथ भाग लिया। अंत में प्रसाद वितरण किया गया। जिससे सभी उपस्थित भक्तों ने माता सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त किया। मौके पर प्राचार्य नवनीत सिंह ने इस अवसर पर छात्रों को विद्या, ज्ञान और संस्कारों के महत्व के बारे में बताया। प्रशासक डी.पी. सिंह ने इस सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं। पूजा के उपलक्ष्य पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार सर्राफ, उपाध्यक्ष अजय कुमार रुंगटा, सहसचिव प्रवीण केजरीवाल, सदस्य नरेश केडिया, बाल कृष्ण पंसारी, दिलीप मुनका, विनोद चिरानिया, पंकज टिंबरेवाल आदि ने भी सहभागिता की और माता से आशीर्वाद प्राप्त कर विद्यालय की उत्तरोत्तर उन्नति हेतु प्रार्थना की। इस आयोजन को यादगार बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक और शिक्षिकाएं  पूरी निष्ठा और समर्पण से सहयोग प्रदान किये।