बार एसोसिएशन नवगछिया के अध्यक्ष बने सुरेंद्र नारायण व महासचिव अजित कुमार, जानें कौन कितने पानी में
राजेश कानोड़िया, नवगछिया। बार एसोसिएशन नवगछिया के काफी आकर्षक चुनाव परिणाम में अध्यक्ष पद पर सुरेंद्र नारायण मिश्र व महासचिव के पद अजित कुमार ने बाजी ने मार ली। निर्वाची पदाधिकारी सीताराम सिंह ने बताया कि नवगछिया बार एसोसिएशन का चुनाव शनिवार के दिन नौ बजे से आरंभ हुआ। जहां चार बजे तक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पांच बजे से वोट की गिनती हुई। जिसमें मुख्य रुप से अध्यक्ष पद पर सुरेंद्र नारायण मिश्र व महासचिव पद पर अजित कुमार ने बाजी मार ली।
कौन कितने पानी में:
अध्यक्ष पद पर सुरेंद्र नारायण मिश्रा को 246 वोट मिले, प्रतिद्वंदी जयप्रकाश यादव को 156 वोट मिले। सुरेंद्र नारायण मिश्रा 90 वोट से विजयी हुए। वहीं पिछले चुनाव में अध्यक्ष पद पर उपविजेता रहे अनूप कुमार चौधरी को इस बार मात्र 47 मत पर संतोष करना पड़ा। जबकि भूपनारायण सिंह को मात्र पांच मत पर संतोष करना पड़ा।
महासचिव के पद पर जहां अजित कुमार को 298 वोट मिले। वहीं प्रतिद्वंदी प्रत्याशी सह निवर्तमान महासचिव जयनारायण यादव ने 156 वोट प्राप्त किया। अजित कुमार 142 वोट से विजयी हुए।
कोषाध्यक्ष के पद पर कुंदन चौधरी ने 375 वोट प्राप्त कर मो बारिक को 82 वोट से पराजित कर दिया।
अंकेक्षक के दो पद पर क्रमशः ओम प्रकाश झा 264 और अखिलेश कुमार 219 मत प्राप्त कर विजयी हुए। वहीं अमित कुमार यादव को 140 मतों तक संतोष करना पड़ा।
संयुक्त सचिव के तीन पद पर कृष्ण कुमार आजाद को 256 वोट, राधा कृष्ण सिंह को 189 वोट, जयनारायण यादव तृतीय को 157 वोट प्राप्त हुए। वहीं ओमप्रकाश चौधरी को 138, श्यामल किशोर श्यामल को 123, किशोर कुमार झा को 96 और राजेंद्र विश्वकर्मा को 82 मत पर ही संतोष करना पड़ा।
सहायक सचिव के तीन पद पर ललन कुमार मंडल को 226 वोट, विजय पांडे को 207 वोट रविंद्र कुमार को 206 वोट से जीत दर्ज कराई। इसी पद के लिए प्रकाश चंद्र यादव को 139 और राहुल भूषण को 131 तथा दिगंबर यादव को 81 मतों पर ही संतोष करना पड़ गया।
उपाध्यक्ष के तीन पद पर नीरज कुमार झा 267 वोट, उदयकांत कुवंर 209 वोट तथा विजय कुमार सिंह को 201 वोट से विजयी हुए। वही इस पद के लिए नंदलाल यादव को 172 तथा दीपेंद्र कुमार सिन्हा को 78 वोट से ही संतोष करना पड़ गया।
कार्यकारणी सदस्य के सात पद पर मनीष कुमार को 262 वोट, हिमांशु कुमार यादव को 247 वोट, सुमित कुमार डिडवानिया को 237 वोट, सुभाष चंद्र ठाकुर को 220 वोट, नीलम कुमार झा 207 वोट, सुरेश प्रसाद सिंह 202 वोट, रूद्रनंद झा को 184 वोट प्राप्त कर विजयी हुए। जबकि सुनील कुमार को 167 मत ही मिल पाए।
वरीय कार्यकारिणी के पांच पदों पर बीरबल कुमार सिंह को 259 और विमल कुमार सिंह को 243 चंद्रभानु सिंह को 233 अरुण कुमार साह को 228 और उमेश कुमार गुप्ता को 226 मत प्राप्त होने पर विजयी घोषित किए गए। जबकि अखिलेश कुमार को 119 मतों से संतोष करना पड़ा।