बाल भारती विद्यालय के दो छात्रों का जेईई एडवांस में मारी शानदार सफलता
नव-बिहार समाचार, नवगछिया। स्थानीय बाल भारती विद्यालय के दो छात्रों ने जेई एडवांस में शानदार सफलता प्राप्त की है। आदित्य कृष्ण चौहान ने 120 अंक प्राप्त किया एवं उसका ऑल इंडिया रैंक 11343 है। आदित्य कृष्ण चौहान नवगछिया हाई स्कूल के रिटायर्ड शिक्षक कृष्ण कुमार सिंह के पोते हैं एवं उनके पिता नीरज कुमार सिंह जो कि वर्तमान में नवगछिया हाई स्कूल में कार्यरत हैं एवं उसके माता का नाम अर्चना सिंह है। वहीं अर्चित कुमार मवांडिया ने 110 अंक प्राप्त किया और उसका कैटेगरी रैंक 4028 है। अर्चित कुमार मवांडिया के पिता प्रदीप कुमार मवांडिया शहर में एक कपड़ा व्यवसायी हैं एवं माता अमृता देवी गृहणी है। विद्यालय के बच्चों की शानदार सफलता पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार सर्राफ, उपाध्यक्ष अजय कुमार रुंगटा, डॉ बीएल चौधरी, प्रभारी सचिव अभय प्रकाश मुनका, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार गोपालका, कार्यकारिणी सदस्य डॉ अशोक केजरीवाल, प्रवीण केजरीवाल, बालकृष्ण पंसारी, विद्यालय के प्राचार्य नवनीत सिंह, प्रशासक डी पी सिंह एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने सफल छात्रों को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की।