ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

विश्व शौचालय दिवस पर निकाली गयी जागरूकता रैली

विश्व शौचालय दिवस पर निकाली गयी जागरूकता रैली
विश्व शौचालय दिवस पर पकड़ा के पंचायत भवन से बंधन हेल्थ प्रोग्राम के तहत जागरूकता रैली निकाली गयी। मौके पर लोगों को खुले में शौच से होने वाली बीमारियों से अवगत भी कराया गया। बंधन कर्मी सुष्मिता विश्वास, कंचन कुमारी, पिंकी कुमारी ने महिलाओं के साथ कई गांवों में जाकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान खुले में सौच न जायें, बीमारियों को दूर भगायें, स्वच्छता से देश बने महान आदि नारे लगाये गये। खुले में शौच जाने से मानव शरीर के साथ ही पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है। कर्मियों ने बताया कि शौचालय का इस्तेमाल करने से ही स्वच्छ गांव की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। कार्यक्रम में नवगछिया पीएचसी के प्रखंड से अनुश्रवण सहायक चंचल कुमार सिंह, एएनएम, आशा कार्यकर्ता, सेविका, पकरा पंचायत की मुखिया, वार्ड सदस्य और कई लोग शामिल हुए।