कार्तिक पूर्णिमा पर इस वर्ष भी सादगी से मनेगी शांति बाबा की पुण्यतिथि
कहलगांव के जाने माने संत रहे ब्रह्मलीन शांति बाबा की 52वीं पुण्यतिथि पर कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर गंगा के बीच तीनपहाड़ी पर स्थित शांति बाबा पहाड़ पर इस साल संक्षिप्त तौर पर कार्यक्रम का आयोजन होगा। गंगा का जलस्तर अब भी अधिक रहने तथा कोरोना संक्रमण को लेकर आश्रम से जुड़े लोगों ने इस साल संक्षिप्त तौर पर कार्यक्रम आयोजन का निर्णय लिया है। वैसे पुण्यतिथि का पारंपरिक तरीके से कार्यक्रम होगा, सिर्फ भंडारा के कार्यक्रम में कटौती की गई है। भंडारा का कार्यक्रम कार्तिक पूर्णिमा के दूसरे दिन होता रहा है। पूजन, हवन, कन्या पूजन और संक्षिप्त तौर पर भंडारा होगा लेकिन अधिक भीड़ नहीं जुटने दी जाएगी।