ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया के युवा राजद जिलाध्यक्ष मनोनीत हुए कांतेश उर्फ टीनू

नवगछिया के युवा राजद जिलाध्यक्ष मनोनीत हुए कांतेश उर्फ टीनू
नवगछिया (भागलपुर)। युवा राष्ट्रीय जनता दल ने नवगछिया इकाई का विस्तार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह व युवा प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद कारी सोहेब ने कांतेश कुमार उर्फ टीनू को नवगछिया का युवा अध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने नये युवा अध्यक्ष कांतेश पर युवा संगठन को अग्रणी भूमिका निभाने की जिम्मेदारी दी है। 
इधर कांतेश के मनोनयन पर पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शैलेश कुमार, युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरूण यादव, जिलाध्यक्ष अलख निरंजन पासवान, जिला महासचिव संजय मंडल, जिला प्रवक्ता विश्वास झा, हिमांशु यादव, रणधीर यादव, तनवीर बाबा, आपदा के जिलाध्यक्ष अशोक यादव, कोषाध्यक्ष मनोज यादव, धर्मेंद्र यादव, रंजीत रोशन सहित सैकड़ों राजद समर्थकों ने उन्हें बधाई दी है।