ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

गोनरचक गांव के कुएं से मिली वार्ड सदस्य प्रत्याशी की बोरे में बंद लाश, अपराधी पति गिरफ्तार

गोनरचक गांव के कुएं से मिली वार्ड सदस्य प्रत्याशी की बोरे में बंद लाश, अपराधी पति गिरफ्तार


नवगछिया (भागलपुर)। इस बार पंचायत चुनाव में नवगछिया प्रखंड के खगड़ा पंचायत से वार्ड सदस्य महिला प्रत्याशी के चुनाव लड़ने के लिए एक लाख रूपये नहीं दिए तो ससुराल वालों द्वारा बहु की पीट पीट कर हत्या कर शव को कुआं में फेक देने का मामला सामने आया है। मृतक महिला परवत्ता थाना क्षेत्र के गोनरचक निवासी सर्वेश मंडल की पत्नी नीलम भारती है। 

इस संबंध में मृतक महिला के पिता कटिहार जिला फलका थाना क्षेत्र के चांदपुर निवासी अर्जुन मंडल ने बताया कि 12 वर्ष पूर्व उसकी पुत्री की शादी गोनरचक निवासी सर्वेश मंडल के साथ हुई थी। जिससे एक पुत्र अमन कुमार पुत्री आंशु कुमारी हैं। मेरी पुत्री को सर्वेश कुमार बराबर प्रताड़ित किया करता था। इस बार पंचायत चुनाव में नीलम भारती वार्ड सदस्य के पद पर खड़ी हुई थी। सर्वेश चुनाव लड़ने के लिए एक लाख रूपये मांग रहे थे। रूपये नहीं दिए तो ससुराल वालों ने नीलम भारती की हत्या कर दिया। शव को बोरे के अंदर कर बांध दिया। बोरा के दोनो छोड़ पर 20 -20 ईट बांध कर कुंआ में फेक दिया। मेरी छोटी पुत्री दुधैला में रहती है। उसी ने फोन कर बताया कि नीलम भारती की हत्या कर शव को फेक दिया हैं। तब अन्य परिजन के साथ गोनरचक गांव पहुंच कर पुत्री को खोजने लगे। इसकी जानकारी परवत्ता थाना की पुलिस को दिया।

इधर परवत्ता पुलिस ने पति सर्वेश को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो उसने सारी बात पुलिस को बता दिया। जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने कुआं से शव बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेजा गया। पिता अर्जुन मंडल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। जिसमें पति सर्वेश कुमार, बहनोई एमपी यादव, देवर अखिलेश, भांजा सिंटू, सास इलाइची देवी, ननद चांदनी देवी, सौतन काजल देवी को नामजद आरोपित बनाया हैं।

इस संबंध में नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि घटना की प्राथमिकी मृतक महिला के पिता के बयान पर दर्ज कर लिया गया है। महिला के पति को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। पति के निशानदेही पर ही महिला का शव बरामद भी हुआ है। पुलिस अन्य आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी भी कर रही हैं।