ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया के नए अनुमंडल पदाधिकारी बने अखिलेश सिंह, थे नगर विकास एवं आवास विभाग के परियोजना पदाधिकारी सह उपनिदेशक


नवगछिया (भागलपुर)। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने रविवार को 39 प्रशासनिक पदाधिकारियों का तबादला किया है। जिसके तहत नगर विकास एवं आवास विभाग पटना में पदस्थापित परियोजना पदाधिकारी सह उपनिदेशक अखिलेश सिंह को नवगछिया का नया अनुमंडल पदाधिकारी बनाया है।
वहीं नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार को पालीगंज पटना का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। साथ ही नवगछिया के अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मुकेश कुमार को मंझौल (बेगूसराय) का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है।