ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

आज से देशभर में लागू हुआ लॉकडाउन-3


नव-बिहार समाचार। आज 4 मई से देश भर में लॉकडाउन-3 लागू हो गया है और यह 17 मई तक चलेगा। इस दौरान कई शहरों की स्थिति में कई छूट मिलेगी। ग्रीन जोन में सबसे ज्यादा राहत तो रेड जोन में सबसे ज्यादा सख्ती जारी रहेेगी। इस दौरान लॉकडाउन के तीसरे चरण में दिल्ली को केंद्र की दी हुई पूरी छूट मिलेगी। आज से दफ्तर खुल जाएगा, घरेलू कर्मचारियों को भी काम की इजाजत होगी, लेकिन स्कूटर पर दो लोगों के चलने पर अभी भी रोक है। लांड्री, इलेक्ट्रिशियन जैसी सेवाएं भी आज से शुरू हो जाएंगी।

बताते चलें कि कोरोना वायरस के संक्रमण के हिसाब से पूरे देश को 3 भागों (ग्रीन, ऑरेंज और रेड जोन) में बांटा गया है। ग्रीन जोन में 319 और ऑरेंज जोन में 284 जिले हैं। दिल्ली, मुंबई कोलकाता, अहमदाबाद सहित 130 जिले रेड जोन में हैं। ग्रीन और ऑरेंज जोन में लॉकडाउन के दौरान राहत मिलेगी लेकिन रेड जोन में सख्ती जारी रहेगी। ऐसे में आपके लिए यह जानना जरूरी है कि आपका इलाका कौन से जोन में आता है। 

तीनों जोन में ये सेवाएं बंद रहेंगी
सरकार ने साफ किया है कि तीनों जोन में हवाई सेवा, रेल सेवा, मेट्रो सेवा, स्कूल, कॉलेज 17 मई तक बंद रहेंगे।