नव-बिहार समाचार, नवगछिया (भागलपुर)। पुलिस जिला नवगछिया अंतर्गत भवानीपुर थाना क्षेत्र के पहाङपुर चौक पर गुरूवार की दोपहर लगभग दो बजे हत्या की नीयत से आये कुख्यात अपराधी रायपुर निवासी पप्पू शर्मा को हथियार व गोली के साथ भवानीपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने दबोच लिया। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि आरोपी के पास से एक देशी कट्टा, सोलह जिंदा कारतूस व विंडोलिया बरामद हुआ है जो पहाङपुर गाँव में एक ग्रामीण की हत्या के नियत से आया था।
गिरफ्तार पप्पू शर्मा भवानीपुर व पसराहा थाना के हत्या, लूट, रंगदारी,मारपीट व आर्म्स एक्ट के पाँच कांड में आरोपी है। बुधवार की रात्रि में पहाङपुर गाँव के एक व्यक्ति की हत्या करना चाहता था। भवानीपुर पुलिस ने रात्रि में गुप्त सूचना मिलने पर उस व्यक्ति को पुलिस ने सुरक्षित कर लिया था। गुरूवार को भवानीपुर पुलिस सिविल ड्रेस में उसकी गिरफ्तार के लिए घात लगाये बैठे रहे, जिसके बाद कुख्यात अपराधी पुलिस के हत्थे आ गया।
छापेमारी दल में थानाध्यक्ष नीरज कुमार के साथ डीएपी बल नंदन कुमार पासवान, अखिलेश कुमार व आनंद कुमार शामिल थे। वर्ष 2011 में कुख्यात अपराधी पप्पू शर्मा ने मकई के टाल में खगङिया जिला के पसराहा थाना क्षेत्र के वीरवाष निवासी प्रभाष यादव को जिंदा कुशहा बहियार में जला कर हत्या कर दिया था। वर्ष 2004 में पसराहा थाना व मधुरापुर निवासी चंदन यादव के साथ मारपीट करने का भी आरोपी है।