ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

कोलकाता में लॉकडाउन का पालन करा रहे पुलिसकर्मियों पर भीड़ का हमला



नव-बिहार समाचार, कोलकाता। वैश्विक महामारी कोरोना  से जंग लड़ रहे स्वास्थ्यकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों के साथ देश भर में हिंसा की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहीं हैं। ताजा मामला पश्चिम बंगाल में हावड़ा के एक बाजार में सामने आया। जहां लॉकडाउन का पालन करा रहे पुलिसकर्मियों पर भीड़ ने हमला कर दिया। इस दौरान भीड़ में शामिल अराजक तत्वों ने पुलिस पर पथराव किया और बोतलें भी फेंकीं। उन्होंने पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की है। इस घटना में दो पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हावड़ा में टिकियापारा के एक बाजार में भारी भीड़ जमा थी। इस दौरान वहां पर लॉकडाउन का खुलेतौर पर उल्लंघन हो रहा था। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील की। इस दौरान भीड़ अचानक से पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया और उनके ऊपर बोतलें भी फेंकीं। इसके साथ ही भीड़ ने वहां खड़ी पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। हमले की सूचना पुलिस के आलाधिकारियों को दी गई। जिसके बाद मौके पर भारी पुलिस बल भेजा गया। 

जानकारी के मुताबिक, इस हमले में दो सिपाही भी घायल हो गए। उधर, पश्चिम बंगाल पुलिस का कहना है कि हावड़ा के टिकियापारा की घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं। अपराधियों की पहचान की जाएगी और उन्हें कड़ी सजा दी जाएगी। कहीं भी कानून का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पश्चिम बंगाल में चार जिले रेड जोन में
पश्चिम बंगाल सरकार ने कोरोना वायरस प्रकोप के मद्देनजर कोलकाता समेत चार जिलों को रेड जोन घोषित किया है। वहीं शहर के 287 इलाकों की पहचान निरुद्ध क्षेत्र के तौर पर की गई है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, उत्तर 24 परगना और पूर्ब मेदिनिपुर को रेड जोन घोषित किया गया है। वहीं शहर के 287 इलाकों की पहचान निरुद्ध क्षेत्र के तौर पर की गई है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, उत्तर 24 परगना और पूर्ब मेदिनिपुर को रेड जोन घोषित किया गया है। इसके बावजूद इन इलाकों में लॉकडाउन का पालन सही से नहीं हो रहा है।