ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ अध्यक्ष के सहयोग से नवगछिया के जरूरतमंदों को मिल रही जरूरी दवायें


नवगछिया। केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु खेतान द्वारा गुरुवार को नवगछिया के वैसे जरूरतमंदों को वैसी दवाओं को उपलब्ध कराया जो दवायें नवगछिया में नहीं मिल पा रही थी। उन दवाओं को पटना से मंगवा कर भागलपुर के रास्ते नवगछिया एवं साहू परवत्ता स्थित उनके घर तक बिना किसी सेवा शुल्क के पहुंचाया गया। 
लॉकडाउन के इस विषम परिस्थिति के समय नवगछिया में इस दवा सुविधा सेवा के दौरान नवगछिया के पत्रकार राजेश कानोडिया भी उनके साथ थे। इस क्रम में इन लोगों ने नवगछिया के कुम्हार पट्टी और मस्जिद रोड के साथ साथ साहू परवत्ता के जरूरतमंदों को अति आवश्यक दवा उचित मूल्य पर ही उपलब्ध करायी। इन जरूरतमंदों ने घर पर दवा मिलते ही काफी खुशी व्यक्त की। इस दवा सुविधा सेवा की जानकारी मिलते ही नवगछिया के विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष प्रवीण भगत, क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया के संयोजक श्रीधर कुमार, संतोष भगत सहित दर्जनों लोगों ने इस बहुमूल्य सेवा की तारीफ की। 

वहीं नवगछिया के राजेश कानोडिया ने बताया कि संस्था द्वारा जारी ह्वाट्सएप नंबर पर सूचना देकर अनुपलब्ध जरूरी जीवनरक्षक दवाई बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के मंगवाई जा सकती है।
सुमित अग्रवाल, भागलपुर -9473040127,
प्रकाश गोयनका, भागलपुर -9431873158
राजेश कानोडिया, नवगछिया 9934070980
इन मोबाइल फ़ोन के ह्वाट्सएप पर दवाई का विवरण देने पर संस्था द्वारा लॉकडाउन अवधि के दौरान दवा सुविधा सेवा का लाभ लिया जा सकता है।