नव-बिहार समाचार। बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों आंकड़े पल-पल बदल रहे हैं। ताजा ख़बर के मुताबिक कोरोना पॉजिटिव मरीज की संख्या बिहार में 170 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस बात की पुष्टि की गई है। गुरुवार को 27 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। यह
एक दिन में सर्वाधिक मरीज मिलने का एक रिकॉर्ड है। पटना के खाजपुरा में 8, कैमूर में 8, मुंगेर में 4, रोहतास में 6 और सीवान में एक पॉजिटिव मामला मिला है।

