ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या पहुंची 153

नव-बिहार समाचार। बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों आंकड़े पल-पल बदल रहे हैं। ताजा ख़बर के मुताबिक कोरोना पॉजिटिव मरीज की संख्या बिहार में 153 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस बात की पुष्टि की गई है।

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने ट्वीट कर बताया है कि ताजा आंकड़ों के अनुसार बिहार में 153 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। जिनमें जिलों की स्थिति इस प्रकार से है-

नालंदा 31, मुंगेर 31, सीवान 29, पटना 16, बेगूसराय 9, बक्सर 8, रोहतास 7, गया 5, भागलपुर 5, गोपालगंज 3, नवादा 3, सारण 1, लखीसराय1, वैशाली 1, भोजपुर 1, पूर्वी चंपारण 1 और बांका 1