ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

एनआरसी और सीएए केंद्र सरकार का एक काला कानून, 16 जनवरी को नवगछिया में होगी महाबैठक



भागलपुर। एनआरसी व सीएए के विरोध में आहूत बैठक में बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने एक स्वर से इस कानून का विरोध किया। लोगों ने इस कानून को काला कानून बताया। बिहपुर प्रखंड के मंजिलगाह मैदान में संविधान बचाओ, देश बचाओ समिति के तत्वाधान में अयोजित इस बैठक में की अध्यक्षता बिहपुर खानका के गद्दी नशीं कौनेन खां फरीदी ने और संचालन गौतम कुमार प्रीतम ने किया। पूर्व सांसद शैलेश कुमार ऊर्फ बुलो मंडल ने कहा कि एनआरसी और सीएए केंद्र सरकार का लाया गया यह एक काला कानून है। उन्होंने कहा कि लोगों की आम जरूरत जैसे रोजगार, महंगाई, भ्रष्टाचार, मंदी सहित अन्य समस्याओं से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए तरह तरह केंद्र की सरकार इस तरह का काम कर रही है। केंद्र सरकार यह कानून देश की जनता पर थोप कर खिलाफ में उठ रही आवाज को दबाना चाहती है। एक साथ मिलकर व कंधे से कंधा मिलाकर लोकतांत्रिक तरीके इस काले कानून का विरोध करने के लिए लोग आगे आएं।

16 जनवरी को नवगछिया में होगी महाबैठक

पूर्व सांसद बुलो मंडल ने बताया कि 16 जनवरी को नवगछिया में महाबैठक होगी। कहा होगी इसकी घोषणा जल्द की जाएगी। इस बैठक में भाजपा, जदयू व लोजपा को छोड़कर सभी पार्टी के जिला, अनुमंडल व प्रखंड स्तर के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक को रोहित शुक्ला, जाहिद आंसारी, इरशाद फतेहपुरी, राजेन्द्र यादव, अनुपम आशीष, विन्देश्वरी मंडल, नितेश यादव, रामशरण यादव, अशोक यादव, अजीत झा ने भी संबोधित किया। बैठक के सफल संचालन में इरफान आलम, सबरार आलम, मेहमुद गजनवी, जहांगीर, मोइन राइन, मुस्तकीम, साइन अख्तर थे। उधर सीएए व एनआरसी के विरोध में राजद प्रखंड अध्यक्ष मोइन राइन की अगुवाई में केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी की।