ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

सड़क सुरक्षा सप्ताह को ले नगर में निकली जागरुकता रैली

नवगछिया (भागलपुर)/संवाददाता। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत नवगछिया नगर में शुक्रवार को नगर पंचायत के वार्ड पार्षदों, बाल भारती विद्यालय और बाल भारती स्कूल एवं सावित्री पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा संयुक्त रूप से एक जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली नवगछिया बाजार के मुख्य मार्ग से होते हुए रेलवे स्टेशन के गोलम्बर में जा कर समाप्त हुई। इस दौरान बच्चों द्वारा महाराज जी चौक, दुर्गा स्थान चौक और रेलवे स्टेशन गोलम्बर पर सड़क सुरक्षा से संबंधित नाटक प्रस्तुत किया गया। रैली के दौरान बिना हेलमेट के बाइक चालकों को गुलाब का फूल दे कर हेलमेट के महत्व को बताया गया और उसके इस्तेमाल के लिए प्रेरित किया गया।

इस सड़क सुरक्षा जागरुकता रैली में नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि डब्लू यादव, प्रमुख समाजसेवी पवन सर्राफ, अजय रुंगटा, सावित्री पब्लिक स्कूल निदेशक राम कुमार साहू, अंचल अधिकारी नवगछिया विद्यानंद जी, नगर थानाध्यक्ष लालबहादुर, मौसम बाबा, पप्पू यादव, क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया के मीडिया प्रभारी अशोक केडिया, संतोष गुप्ता, केशव पांडेय, वार्ड पार्षद मुन्ना भगत, विनोद भगत, फ़िरोज़ आलम, सिकंदर जी, मोनी गुप्ता, इम्तियाज आलम, मो अंजार एवं मुकेश राणा शामिल थे।