नवगछिया। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नवगछिया नगर क्षेत्र में गुरुवार 14 फरवरी से शनिवार 16 फरवरी तक दिन के 12 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। साथ ही रंगरा फीडर क्षेत्र में शनिवार 16 फरवरी को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसकी पुष्टि विभाग के कनीय अभियंता प्रशांत निधि सिंह ने भी की है।
