ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

दलित छात्रा को जिंदा जलाने के खिलाफ इनौस ने निकाला प्रतिरोध मार्च

नवगछिया/संवाददाता। आगरा की 15 वर्षीय 10 वीं की दलित छात्रा संजली को जिंदा जलाने के खिलाफ इंकलाबी नौजवान सभा ( इनौस) के 23- 24- 25 घोषित राष्ट्रव्यापी प्रतिरोध दिवस के तहत       संजली को न्याय दो - योगी आदित्यनाथ इस्तीफा दो के प्रमुख नारों के साथ नवगछिया में इनौस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गौरी शंकर राय के नेतृत्व में दलित छात्रावास से  वैशाली चौक तक रविवार को प्रतिरोध मार्च निकाला गया ! प्रतिरोध  सभा को संबोधत करते हुए इनौस  के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गौरी शंकर राय ने कहा कि योगी मोदी राज में दलित छात्र - छात्राओं, महिलाओं पर हमला लगातार जारी है। छात्रा संजली को जिंदा जला दी जा रही है और अभी तक उनके हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। बेटी बचाओ! - बेटी पढ़ाओ ! का नारे देने वाले सरकार के राज्य में बेटी को जिंदा जला दिया जा रहा है। सरकार का नारा पूरी तरह से झूठा है ।

प्रतिरोध सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि छात्राओं को सुरक्षा देने में विफल योगी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। अविलंब इस्तीफा दे और संजली के हत्यारे को अविलंब गिरफ्तार कर सजा देने की गारंटी करें साथ ही उनके परिजनों को मुआवजा व सरकारी नौकरी देने की गारंटी करें।  संजली के न्याय के लिए इनौस का संघर्ष जारी रहेगा। इसके समर्थन में सोमवार 24 दिसंबर को ढोलबज्जा में और 25 को रंगरा में भी प्रतिरोध मार्च  व कैंडिल मार्च निकाला जाएगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रमोद मंडल, विष्णु कुमार, रविन्द्र कुमार रवी, प्रशांत, मिथुन, संजय, कुंदन, राजीव कुमार, नीतीश कुमार, गौरव कुमार, शिव कुमार, सुजीत कुमार, दीपक कुमार, अमित, बिनित, अभिनव सहित दर्जनों  छात्र -  नौजवान मौजूद थे!