ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में हुआ मानव तस्करी का खुलासा

नवगछिया पुलिस जिला से राजेश कानोडिया
शादी का झांसा देकर नाबालिक के साथ दो दिनों तक हुआ उसके ही घर में  सामूहिक दुष्कर्म, नवगछिया पुलिस ने किया मानव तस्करी का खुलासा, घटना में शामिल चार आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली सफलता।
गरीबी और अशिक्षा के साये में अब भी बिहार के
कोसी और सीमांचल इलाकों में मानव तस्करी के अनैतिक और काले कारोबार की जड़ें जमी हुई हैं। जिसका रह रह कर कभी पूर्णिया तो कभी किशनगंज से तो कभी कहीं से खुलासा होता रहता है।
इस समय एक ताजा खुलासा हुआ है । भागलपुर जिला के नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत इस्माइलपुर थाना क्षेत्र में।
जहां एक बेहद ही गरीब परिवार की नाबालिक लड़की के परिजन को शादी का झांसा देकर उसके ही घर में कथित भावी दूल्हा सहित तीन लोगों द्वारा दो दिनों तक दुष्कर्म किया गया। इसके बाद 30 दिसंबर की ही रात नवगछिया से आम्रपाली एक्सप्रेस से यूपी लेजाने की पूरी तैयारी हो चुकी थी। लेकिन एन मौके पर इस मामले की जानकारी चाइल्ड लाइन को हो गयी। जिसने नवगछिया एसपी पंकज सिन्हा से तत्काल मदद मांगी। नवगछिया एसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए परवत्ता थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम बनाकर छोटी परवत्ता गाँव में बताये जगह पर छापा मारकर मौके से तथा कथित दूल्हा और दो सहयोगियों को दबोचवा लिया। ये तीनो लोग यूपी के सीतापुर जिला अंतर्गत मानपुर थाना क्षेत्र के निवासी बताये गये। वहीं दूसरे दिन इस पुरे मामले को तय कराने वाले सरगना क्षेत्र के ही चौकीदार पुत्र श्रवण कुमार को परवत्ता पुलिस ने दबोच ही लिया।
नवगछिया एसपी पंकज कुमार सिन्हा ने कहा कि चाइल्ड लाइन से मिले आवेदन के तहत भादवि की धारा 366, 372, 373, 374, 376D एवं 34 के अलावा पास्को एक्ट 4 और 9, 10, 11 ऑफ़ द प्रोविजन ऑफ़ चाइल्ड मैरेज एक्ट 206 के अंतर्गत दर्ज कर इस्माइलपुर थाना को सुपुर्द किया गया है। इसके बाद नवगछिया कोर्ट में लड़की का 164 में बयान कराने के बाद कोर्ट के आदेश के तहत स्वास्थ्य एवं उम्र सत्यापन इत्यादि की अगली कार्रवाई की जायेगी।