ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

इस बार लालू यादव नहीं खेलेंगे बिहार की खास 'कुर्ता फाड़ होली'

अबीर, गुलाल और रंगों का त्योहार होली आज पूरे देश में जश्न के साथ मनाया जा रहा है। देश के अलग-अलग हिस्सों में होली की अपनी परंपरा है।
ब्रज के एक इलाके में लठ्ठमार होली तो दूसरे इलाके में होली की अलग आकर्षक परंपरा चली आ रही है। ऐसे में बिहार में होली के एक अलग ही चलन है, जिसने लोगों के बीच अपना ही रंग जमा लिया है। यह चलन है 'कुर्ता फाड़ होली' का। मजेदार है कि होली की यह परंपरा किसी खास वर्ग की परंपरा है।
बात होली की हो और चर्चा बिहार के राजनेताओं की होली की ना हो ऐसा संभव नहीं। बिहार की इस खास होली को खेलने में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव भी पीछे नहीं रहते हैं, लेकिन इस बार लालू यादव और राबड़ी देवी के आवास पर होली का रंग फीका रहेगा। लालू इस बार स्वास्थ्य कारणों से दिल्ली में ही होली मनाएंगे। लालू की कुर्ता फाड़ होली राजद के लिए मिसिंग होगी। वैसे होली मिलन समारोह राजद की तरफ से प्रदेश कार्यालय में मनाया गया। इस अवसर पर होली गायन का आयोजन किया गया।
वहीं सत्ता की कमान संभालने के बाद सीएम नीतीश कुमार अपने 7 सर्कुलर आवास पर नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम लोगों के साथ शुक्रवार को 11 बजे दिन से होली खेलेंगें। उधर लोजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान भी अपने परिवार के साथ दिल्ली में ही होली मनाएंगे। वहीं लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान ने होली की बधाई दी है। लोजपा कार्यालय में होली मिलन का आयोजन बुधवार को धूमधाम से हुआ।