नवगछिया में नक्सली हमले की सम्भावना, पुलिस हुई अलर्ट
नवगछिया पुलिस जिला में नक्सली हमले की सम्भावना को देखते हुए कई थाने की पुलिस को अलर्ट किये जाने की खबर है। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस बल को इस्माइलपुर थाना भेजे जाने का आदेश किया गया है और इस्माइल्पुर थाना पर विशेष नजर रखा जा रहा है।
जबकि नवगछिया पुलिस अधीक्षक शेखर कुमार इसे सामान्य आदेश मान रहे हैं। वे दियारा में पुलिस बल और साधन बढ़ाने का प्रयास बता रहे हैं।
जानकारी के अनुसार तीस की संख्या में नक्सली संगठन के सदस्य अठानिया दियारा के रास्ते इस्माइलपुर थाना क्षेत्र में प्रवेश कर चुके हैं। जिनके निशाने पर इस्माइलपुर थाना और थानाध्यक्ष माना जा रहा है।
इस समय इस दुर्गम दियारे में स्थित थाने में मात्र दो अवर निरीक्षक तथा सात बीएमपी एवं दस होमगार्ड के जवान हैं।
सूत्रों के अनुसार आज कुछ पुलिस बल को इस्माइलपुर थाना के लिए रवाना किया जा रहा है। इसके अलावा गोपालपुर थाना को भी इसके लिए अलर्ट कर दिया गया है।