ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

'झलक' के विनर बने आशीष


टीवी ऐक्टर आशीष शर्मा ने मौनी रॉय, शक्ति मोहन और करण टैकर को हराकर सिलेब्रिटी डांस रिऐलिटी शो 'झलक दिखला जा' के 7वें सीजन के विजेता का खिताब हासिल किया। जयपुर में जन्मे 30 साल के आशीष ने कोरियॉग्रफर पार्टी शम्पा के साथ अपनी परफॉर्मेंस से जजों और दर्शकों का दिल जीत लिया। 'झलक' का फाइनल शनिवार रात कलर्स चैनल पर प्रसारित किया गया। 

डेली सोप 'रंगरसिया' में मेजर रूद्रप्रताप रानावत की भूमिका निभा रहे आशीष को पुरस्कार स्वरूप 30 लाख रुपये, एक एसयूवी कार और विजेता की ट्रोफी प्रदान की गई। शो के जज में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, कोरियॉग्रफर रेमो डिसूजा और फिल्म निर्माता करण जौहर शामिल थे। 

अपनी इस जीत से उत्साहित आशीष ने कहा, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह शो जीतूंगा। मैंने सोचा कि मैं बस कुछ सप्ताह तक इसमें रह पाऊंगा। लेकिन, उसके बाद हफ्ते दर हफ्ते मैं आगे बढ़ता गया। यह एक लाजवाब अहसास है।' आशीष अपनी जीत का पूरा श्रेय अपनी कोरियॉग्रफर शम्पा सोंथालिया को देते हैं।