कटिहार पटना के बीच चलने वाली 15713 अप इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार को सेमापुर और कढ़ागोला रोड स्टेशन के बीच फेल हो जाने से वहाँ पर लगभग एक घंटा तक इस ट्रेन को रास्ते में ही रुकना पड़ा। इसके बाद किसी तरह से काढ़ागोला रोड स्टेशन तक पहुँचने पर भी ट्रेन को एक घंटे से ज्यादा देर तक रुकना पड़ा। जिसकी वजह से पीछे पीछे आ रही 13163 अप हाटे बाजारे एक्सप्रेस को भी सेमापुर स्टेशन पर लगभग 45 मिनट तक रुकना पड़ा।
