ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

लव जेहाद के बारे में हिंदू लड़कियों को दें जानकारियां: भागवत


देश में बढ़ रहे लव जेहाद के मामलों पर रोक के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख ने कहा है कि हिंदू लड़कियों को इस बारे में जानकारी देनी चाहिए कि लव जेहाद क्या है। उन्होंने कहा कि लव जेहाद के नाम पर झांसे में आने से बचाने के लिए हिंदू लड़कियों को इसके पीछे चल रही सोच और इसके तौर-तरीकों की भी जानकारी देनी चाहिए। यह बातें उन्होंने गाजियाबाद स्थित कृष्णा डेंटल कालेज के एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहीं। उन्होंने इस दौरान महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम करने की जरूरत पर बल दिया।
गौरतलब है कि आरएसएस काफी समय से लव जेहाद के खिलाफ आवाज उठा रहा है। अपने मुखपत्रों पांचजन्य और ऑर्गेनाइजर में भी लव जेहाद का मुद्दा उठाते हुए इसके पीछे सिमी और लश्कर जैसे आतंकवादी संगठनों की साजिश बताया है। दोनों पत्रिकाओं में इस दावे के पक्ष में सबूत के तौर पर अपने तरीके से कुछ तथ्य भी दिए हैं।