ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

मुख्यमंत्री मांझी का हुआ स्वागत


बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का नवगछिया जीरो माइल में जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। वे बिहार विधान सभा के उपचुनाव को लेकर तूफानी दौरे के तहत बांका मे सभा को संबोधित कर परवत्ता (खगड़िया) के लिये इस रास्ते से जा रहे थे।
इस दौरान नवगछिया जीरो माइल में जदयू जिलाध्यक्ष शांति देवी कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अशोक दादा, चंदेश्वरी सिंह, विधि प्रकोष्ठ के परमानंद साह, महादलित जिलाध्यक्ष प्रेम लाल दास, नगर अध्यक्ष हुलास सिंह, पार्षद भानु महतो, महिला मोर्चा की उमा देवी, नीलम देवी, रीता देवी, रीना देवी, इस्माइलपुर प्रखण्ड अध्यक्ष गुलशन कुमार, पारस साहू, करुणा शंकर साहू, रंजीत भगत, सुबोध साह, अशोक सिंह, ज्ञान सक सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता कतार बद्ध होकर फूल माला से स्वागत किया। वहीं मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने गाड़ी से ही हाथ हिलाते हुए सभी का अभिवादन स्वीकार किया।