ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

इन्दिरा आवास प्रतीक्षा सूची के अनुसार जांच प्रारम्भ


नवगछिया। इन्दिरा आवास प्रतीक्षा सूची के अनुसार नवगछिया प्रखंड में जांच प्रारम्भ करा दी गयी है। नवगछिया की बीडीओ नीलम दास ने इसकी पुष्टि भी की है।
नवगछिया बीडीओ ने यह भी बताया कि इस प्रखंड में इंदिरा आवास योजना को सही तरीके से लागू कराने के लिये एक लेखापाल, एक पर्यवेक्षक तथा आठ इंदिरा आवास सहायकों ने अनुबंध के आधार पर योगदान कर दिया है। जिनसे ही प्रतीक्षा सूची की जांच कराई जा रही है। इसके साथ साथ द्वितीय किस्त के लिये लाभार्थी के फोटो एवं आवेदन की भी जांच कराई जा रही है।