नवगछिया नगर के आदर्श मध्य विद्यालय परिसर स्थित कस्तूरबा बालिका विद्यालय की लगभग एक दर्जन छात्राएं इन दिनों बीमार चल रही है। जिनकी समुचित जांच भी नहीं हो पा रही है। इन छात्राओं में ज़्यादातर कमजोरी अनुभव होने की शिकायत बताई जा रही है। जिसे लेकर सोमवार को रैनी, अर्चना, निभा, मुन्नी सहित एक दर्जन छात्रा अपने स्वास्थ्य की जांच हेतु अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भी गयी थी। जहां समय के अभाव में उनके स्वास्थ्य की जांच नहीं हो पायी।
जानकारी के अनुसार इस कस्तूरबा बालिका विद्यालय में इस समय 45 छात्राएं हैं। जिनका भोजन भी विद्यालय में ही बनता है। लेकिन वह निर्धारित मीनू के अनुसार नहीं बनकर मनमाने तरीके से बनाकर चलाया जाता है। जिसकी वजह से इस विद्यालय के छात्राओं के स्वास्थ्य की हालत बिगड़ रही है। जबकि इस विद्यालय की मुख्य वार्डेन कुमारी मीनू के अनुसार छात्राओं को भोजन मीनू के अनुसार ही दिया जाता है। वहीं कई छात्राओं ने इसमें गड़बड़ी की बात बताई है। जो वरीय अधिकारियों के जांच का मामला है। फिलहाल सभी छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण अति आवश्यक है। जहां 29 जून की रात नंदनी कुमारी नामक छात्रा बेहोश तक हो गयी थी।