ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया के युवाओं में जमकर दिखा होली का उत्साह, मनाया होली मिलन समारोह


नवगछिया शहर के मारवाड़ी विवाह भवन में होली के मौके पर मित्र सेवा संघ के बैनर तले युवाओं ने होली मिलन समारोह मनाया । जहां मारवाडी युवा मंच, श्री श्याम भक्त मंडल, नाइट राइडर्स, बाबा का हुक्म सहित सभी युवा एवं सामाजिक संगठन के अधिकारी एवं सदस्य तथा आम लोग आमंत्रित थे।
इस मौके पर मित्र सेवा संघ के संयोजक अंकुश केडिया, उपाध्यक्ष महेश साह, सचिव नीरज शर्मा एवं अमित शर्मा, शंकर रुंगटा, बादल चौधरी, गौतम, विकाश, रूपेश आदि द्वारा सभी लोगों का ठंडई से स्वागत किया गया । जहां सभी लोग एक दूसरे को गुलाल अबीर लगा कर गले से गले मिले तथा होली की बधाई दी । होली के मौके पर यहा सारा माहौल संगीत संध्या और डीजे की धुन से सराबोर रहा ।