नवगछिया में कुश्ती खेल की अच्छी उम्मीद जगी है| 2013 मे नवगछिया अनुमंडल से तीन खिलाड़ी ने बिहार राज्य विधालय कुश्ती प्रतियोगिता मे पदक जीत कर नवगछिया का नाम रौशन किया था | हाई स्कुल नवगछिया के छात्र सुजीत कुमार ने रजत पदक . हाई स्कुल धराहरा के छात्र विनय कुमार ने कॉस्य पदक . केएल हाई स्कुल नारायनपुर के छात्र विकास कुमार ने कॉस्य पदक जीता था | नवगछिया कुश्ती संघ संयोजक घनश्याम प्रसाद ने बताया कि खिलाड़ियो को ड्रेस आदि की व्यवस्था कुश्ती संघ के अध्यक्ष रामदेव प्र. यादव ने निजी फंड से किया था |
इस खेल मे प्रायोजक नही होने के कारण प्रशिक्षण शिविर एवं प्रतियोगिता आदि का आयोजन नवगछिया मे नही हो पा रहा है |
