ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में फ्लॉप शो साबित हुआ भाजपा का रेल रोको आंदोलन


नवगछिया में शुक्रवार को भाजपा का रेल रोको आंदोलन पूरी तरह से फ्लॉप शो साबित हुआ । जहां बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रेल रोको आंदोलन किया जा रहा था। वहाँ मौके पर रेल पुलिस, आरपीएफ़, बिहार पुलिस तथा दंडाधिकारी मौजूद थे। रेल पुलिस के द्वारा होने वाले संभावित केस को लेकर इस आंदोलन की ख़ासी हवा निकल गयी। इसके साथ ही काफी कम संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता अपने कमजोर नेतृत्व के कारण मौके पर एक ट्रेन को रोकने का नाटक कर तुरंत ही खिसकते नजर आए।
बताते चलें कि इस रेल रोको आंदोलन का नेतृत्व भाजपा के जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा को करना था। जो अपने निर्धारित समय दस बजे से पहले ही स्टेशन परिसर पहुँच चुके थे। उनके साथ स्टेशन के दक्षिणी हिस्से में नगर अध्यक्ष नरेश प्रसाद साह सहित गिनती के कई कार्यकर्ता नजर आ रहे थे। जिनके सामने नवगछिया स्टेशन पर कई ट्रेनें आयी और गयी।
जब बिहपुर के विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र नवगछिया पहुंचे तो इनमें हल्का जोश दिखा। सबों के मुंह खुले, नारे लगे। फोटो खिंचवायी जाने लगी। इसके बाद कवि गुरु एक्सप्रेस ट्रेन आकर रुकी। जोश में कई कार्यकर्ता ट्रेन के इंजन पर भी चढ़े। दर्जनों कार्यकर्ता एवं विधायक रेल पटरी पर इंजन के आगे खड़े होकर नारेबाजी करने लगे। इधर रेल पुलिस की विडियोग्राफी जारी थी। जैसे ही ट्रेन के खुलने का स्टार्टर मिला, इंजन की सिटी बजी। सारे कार्यकर्ता एक तरफ हट गये। इसके साथ ही ट्रेन अपने समय से खुल गयी।
भाजपा के रेल रोको आंदोलन के इस हल्के प्रदर्शन पर दर्जनों कार्यकर्ताओं ने गहरा रोष भी प्रदर्शित किया। लेकिन इस आंदोलन का नेतृत्व करने वाले नेताओं के चेहरे पर पुलिसिया भाय साफ दिखाई दे रहा था। जिससे नाराज कई कार्यकर्ताओं ने मौके पर ही पार्टी की सदस्यता से इस्तीफे तक की बात कह डाली। कई मुंह लटकाकर चलते बने तो कई दिन भर उदास दिखे।