ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नहीं रहे गोपालपुर के जिला पार्षद कमलेश्वरी प्रसाद सिंह


भागलपुर जिला परिषद के नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत गोपालपुर प्रखण्ड से निर्वाचित जिला पार्षद कमलेश्वरी प्रसाद सिंह (70) का बुधवार को निधन हो गया। वे इसी क्षेत्र की पूर्व जिला पार्षद सुप्रभा भारती के पति थे। जिनके त्याग पत्र देने पर इस सीट से वे निर्वाचित हुए थे। श्री सिंह के निधन पर जिला परिषद अध्यक्ष सविता देवी ने शोक व्यक्त किया है। पूर्व सांसद डॉ. आर.के. राणा व राजद जिलाध्यक्ष डॉ. चक्रपाणि हिमांशु ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि नवगछिया क्षेत्र ने एक कुशल समाजसेवी को खो दिया है। 
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव डॉ. सुधीर शर्मा ने कहा कमलेश्वरी सिंह पार्टी के प्रतिबद्ध नेता थे। जिन्होंने छात्र जीवन में ही आंदोलन का मार्ग अपनाया। साहित्य में गहरी रूचि के साथ साहित्यकार भी थे। शिक्षक के पद से सेवानिवृति के बाद जिप सदस्य निर्वाचित हुए। उनके निधन से पार्टी के आंदोलन को गहरी क्षति हुई है।
इसके  अलावा गोपालपुर के बडीओ शंभु कुमार प्रखंड प्रमुख कंचन कुमारी, कांग्रेसनेता शीतल प्रसाद सिंह, अमरेंद्र सिंह मुन्ना, शंकर सिंह अशोक, सैदपुर के मुखिया राजेंद्र सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने उनके निवास पहुंच कर पुष्प अर्पित कर परिजनों सांत्वना दिया।