नवगछिया अनुमंडल के रंगरा भगवती मैदान में आगामी 2 फरवरी से प्रारम्भ होने वाले राजेन्द्र प्रसाद ठाकुर मेमोरियल टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उदघाटन अंतर्राष्ट्रीय स्तर के भारत से प्रथम श्रेणी के क्रिकेटर सौरभ तिवारी करेंगे । यह जानकारी 27 जनवरी को रंगरा के क्रिकेट मैदान पर ड्रेस लांचिंग के मौके पर आयोजित एक प्रैस कान्फ्रेंस के दौरान इस टूर्नामेंट के आयोजक पंकज कुमार ठाकुर, बीसीसी रंगरा के अध्यक्ष बरुण कुमार सिंह, सचिव विनोद कुमार झा, सदस्य बुच्चन जी, प्रेमराज सिंह, बबलू सिंह तथा धर्मेश कुमार ने सोमवार को पत्रकारों को दी।
वहीं मौके पर टूर्नामेंट के आयोजक पंकज कुमार ठाकुर ने बताया कि इस टूर्नामेंट में भागलपुर, कटिहार, पूर्णियाँ, सहरसा, सुपौल, खगड़िया, नवगछिया और रंगरा की कुल आठ टीमें भाग लेंगी।