इस साल के मौसम की मार से त्रस्त सिक्किम महानन्दा एक्सप्रेस की सेहत में अब तक सुधार नहीं हुआ है। जिसकी वजह से कल वाली महानन्दा एक्सप्रेस आज पहुंचेगी नवगछिया । यह स्थिति दोनों तरफ से आने वाली महानन्दा की है।
जानकारी के अनुसार 15484 डाउन महानन्दा एक्सप्रेस जहां 31 घंटा लेट से चलते हुए 2 जनवरी की जगह 3 जनवरी को लगभग 3 बजे दिन में नवगछिया स्टेशन पहुंचेगी। वहीं 15483 अप महानन्दा एक्सप्रेस भी लगभग 20 घंटा लेट से चलते हुए 2 जनवरी की जगह 3 जनवरी को लगभग 1 बजे दिन में नवगछिया स्टेशन पहुंचेगी।
जबकि 12488 डाउन सीमांचल की सेहत में सुधार दर्ज हो रहा है। आज 3 जनवरी को सीमांचल लगभग 4 घंटा विलंब से चलते हुए लगभग 8 बजे नवगछिया पहुंचेगी।
वहीं 12506 डाउन नॉर्थ ईस्ट भी मात्र 3 घंटा लेट से आने वाली है। लेकिन 12505 अप नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस 11 घंटा लेट से चलते हुए 3 जनवरी को लगभग 9 बजे पहुँचने की संभावना है।