नवगछिया पुलिस जिला क्षेत्र में गणतन्त्र दिवस
मनाने के दौरान कई जगहों पर अलग अलग गड़बड़ियाँ दिखी । कहीं राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने के लिए गार्ड समय पर नहीं पहुंचे, जिनके बगैर ही अधिकारियों ने दी झंडे को सलामी। तो कहीं झंडोत्तोलन करते ही झंडे की रस्सी ही खुल गयी। एक स्कूल में झण्डा फहराने को लेकर विवाद हो गया। जहां ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक को झण्डा नहीं फहराने दिया वहीं एक शिक्षक ने झण्डा फहराया।
इसके अलावा कई जगहों पर झण्डा कुछ नीचा ही रहा, जिसे बाद में ठीक किया गया। कई जगहों पर झंडे से एक भी फूल या फूल की पत्ती तक नहीं दिखी। पुलिस लाइन में पैरेड के निरीक्षण के लिए एसपी को ले जा रही गाड़ी निर्धारित रास्ते से अलग चली गयी। इसके अलावा पुलिस कर्मियों द्वारा दी जा रही सलामी भी त्रुटिपूर्ण प्रतीत हो रही थी। कई जगहों पर अधिकारियों द्वारा हिदायत भी दी गयी।
कई जगहों पर मिली ये गड़बड़ियाँ बता रही थी कि इस महान दिवस को मनाने का पूर्वाभ्यास नहीं किया जाता है। अगर पूर्वाभ्यास होता तो ये गलतियाँ शायद नहीं होती।