अब तक तो आपने ट्रेन के लेट लतीफी का हाल 24 घंटा या 36 घंटा तक ही सुना था। बहुत ही नाजुक हालत में कोई कोई ट्रेन को 48 घंटा तक लेट से चलाया जाता है। लेकिन अभी चल रही 15483 अप सिक्किम महानन्दा एक्सप्रेस की लेट लतीफी की कहानी लगता अपना एक इतिहास ही बना रही है।
रेल सूत्रों के अनुसार 25 दिसंबर की शाम को नवगछिया, खगड़िया, बेगूसराय आने वाली 15483 अप महानन्दा एक्सप्रेस मात्र 52 घंटा लेट से चल रही है।
जबकि दिल्ली से अलीपुरद्वार जाने वाली 15484 डाउन महानन्दा एक्सप्रेस जिसे 27 दिसंबर की सुबह नवगछिया आना था। वह लगभग 25 घंटा लेट से चलने को सूचित है।
जानकारी के अनुसार 27 दिसंबर को 12506 डाउन नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस और 12488 डाउन सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन 7-7 घंटा, 15610 डाउन अवध आसाम एक्सप्रेस 5 घंटा, 15713 अप कटिहार पटना इंटर सिटी 5 घंटा तथा 12423 अप राजधानी एक्सप्रेस 3.45 घंटा विलम्ब से आयी।
कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के आधी रात के बाद है आने की संभावना
वहीं शाम साढ़े 6 बजे नवगछिया आने वाली 15708 डाउन आम्रपाली एक्सप्रेस 6 घंटा लेट होने के कारण रात लगभग 1 बजे आने की संभावना है। साथ ही 15714 डाउन पटना कटिहार इंटर सिटी भी 6 घंटा लेट होने के कारण रात 2 बजे लगभग आने की संभावना है। 15716 गरीब नवाज एक्सप्रेस भी लगभग 2 घंटा लेट रहने के कारण रात लगभग 1 बजे नवगछिया पहुँचने की उम्मीद है। इधर 15227 यसवन्तपुर मुजफ्फरपुर भी लेट होने के कारण रात लगभग 12 बजे ही नवगछिया आने की संभावना है। जबकि 13247 अप कैपिटल एक्सप्रेस भी लगभग 6 घंटा लेट होने के कारण रात लगभग 2 बजे आने की संभावना है।
इसके साथ साथ 55538 समस्तीपुर कटिहार सवारी गाड़ी के भी 4 घंटा लेट होने के कारण नवगछिया लगभग 11 बजे के बाद ही आने की संभावना है।