ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

महानन्दा सहित नॉर्थ ईस्ट और सीमांचल एक्सप्रेस बना रही है लेट चलने का अपना अलग रिकार्ड


इस साल ठंड के मौसम में कुहासा या कोहरा के कारण सिक्किम महानन्दा एक्सप्रेस सहित नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस और सीमांचल एक्सप्रेस लेट चलने का अपना अलग रिकार्ड बना रही है । जिसका प्रयास लगातार अब तक जारी है।
रेल सूत्रों के अनुसार 29 दिसम्बर को भी नवगछिया आने वाली ट्रेनों में 15484 डाउन महानन्दा एक्सप्रेस अव्वल है। जानकारी के अनुसार 28 दिसम्बर को सुबह 8 बजे आने वाली यह महानंदा ट्रेन लगभग 43 घंटा लेट होने के कारण 30 दिसम्बर की सुबह लगभग 3 बजे तक आने को संभावित है। इसके अलावा 29 दिसम्बर को आने वाली महानन्दा एक्सप्रेस लगभग 16 घंटा विलंब से चल रही है। जिसके और भी विलम्ब होने की संभावना है।
वहीं 12488 डाउन सीमांचल एक्सप्रेस 8 घंटा तथा 12506 डाउन नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस 19 घंटा विलम्ब से चल रही है।