नवगछिया प्रखण्ड मुख्यालय में बुद्धवार को प्रखण्ड स्तरीय रबी अभियान 2013-14 के तहत कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उदघाटन क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने दीप प्रज्वलित कर किया। जहां मौके पर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी देव नारायण सिंह ने विधायक श्री मण्डल को बुके और अंग वस्त्र से सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक गोपाल मण्डल ने सभी किसानों को संत और काफी ईमानदार बताया। साथ ही कहा कि किसान द्वारा खेतों में अन्न रूपी सोना उपजाया जाता है। जिससे सब कुछ संभव हो पाता है तथा राज्य और देश तक समृद्ध होता है। इसीलिए हमारे मुख्यमंत्री ने भी किसानो की उन्नति के लिए कृषि रोड मैप बनाया है।
इस मौके पर नवगछिया प्रखण्ड के विभिन्न पंचायतों से आए किसानों को प्रोजेक्टर द्वारा कई तरह की वैज्ञानिक जानकारी दी गयी। साथ ही जीरो टीलेज विधि से भी खेती करने के गुर बताए गए। इस मौके पर कृषि विश्व विद्यालय सबौर के कृषि वैज्ञानिक एके मौर्य, जिला कृषि कार्यालय से डॉ0 नीरज कुमार, जिला पौधा संरक्षण पदाधिकारी रविन्द्र कुमार महतो, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पारसनाथ साहू, अरविंद कुमार, सुबोध साह, संजय कुमार, समसेर आलम, किसान गुरु मो0 इरफान आलम, वेद व्यास इत्यादि लोग मौजूद थे। जहां प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार, कृषि समन्वयक प्रवीण कुमार, समरजीत कुमार और सुबोध पंडित, किसान सलाहकार राम नरेश प्रसाद, हितेश कुमार, गौतम कुमार, संजय कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, अमरेश कुमार, बाला मुकुन्द, बिंदेश्वरी, संतोष इत्यादि की अहम भूमिका रही।