ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया के बिहपुर में बाइक सवारों ने नर्स से छीना रुपयों भरा थैला


नवगछिया पुलिस जिला के झंडापुर सहायक थाना क्षेत्र में झपटमार गिरोह के बाइक सवारों ने एक नर्स से रुपयों भरा थैला छीना और रफूचक्कर हो गए। मामले सूचना मिलते ही नवगछिया एसपी शेखर कुमार ने घटनास्थल और बैंक पहुँच कर मामले की छान बीन की।
जानकारी के अनुसार नारायणपुर पीएचसी में कार्यरत सरोजनी कुमारी एसबीआई के एडीबी झंडापुर शाखा के अपने बैंक खाता से अस्सी हजार रुपये निकाल कर औलियाबाद गाँव के रास्ते एनएच जा रही थी। इसी बीच रास्ते में काली स्थान व बड़ी गद्दी के समीप एक मोटर साइकिल पर सवार दो लोगों ने उसका रुपयों भरा थैला झपट्टा मारकर छीन लिया और रफूचक्कर हो गए।
अपराध की इस घटना से हतास एएनएम ने बैंक और पुलिस को तत्काल इसकी सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही नवगछिया एसपी शेखर कुमार ने भी पूरी छानबीन की। बैंक के कैमरे की तस्वीर को खंगाला।  एसपी शेखर कुमार ने नवगछिया समाचार को बताया कि जल्द ही इन उचक्कों की पहचान संभव है। वैसे बैंक के अन्य ग्राहकों ने बताया कि बैंक के समय बिना काम के भी कुछ लोग बैंक का चक्कर लगाते हैं। जो खतरनाक है।