महाराष्ट्र के अकोला में एक सरकारी स्कूल की महिला टीचर पर स्कूल के विकलांग छात्रों से अपने हाथ-पांव दबवाने का आरोप है। टीचर की ये करतूत कैमरे में कैद हुई है। मामले की शिकायत मिलने पर महिला टीचर को निलंबित कर दिया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक शीतल अवचर नाम की महिला टीचर विकलांग छात्रों के स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों से रोजाना अपने पैरों का मसाज करवाती थी। इस स्कूल के सभी बच्चे ना ही कुछ बोल पाते हैं और ना ही सुन सकते हैं। टीचर शीतल इसी बात का फायदा उठा कर बच्चों से अपने पैर की मसाज करवाती थी।
मिला जानकारी के मुताबिक स्कूल के समय में टीचर शीतल बच्चों को अपने पैर का मसाज करने के लिए मजबूर करती थी। ऐसा नहीं करने पर छात्रों को मारा पीटा जाता था। टीचर के इसी अत्याचार से तंग आकर एक छात्र ने इस पूरे घटना को अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया। मामले की शिकायत मिलने के बाद आरोपी टीचर शीतल अवचर को निलंबित कर दिया गया हैं।
मिला जानकारी के मुताबिक मामला मीडिया में आने के बाद सरकार हरकत में आई है और शासन जांच में जुट गया है। शासन जांच कर रहा है कि स्कूल में बच्चों का शोषण करने वाली टीचर शीतल अकेली थी या स्कूल के दूसरे टीचर भी ऐसा करते थे।