नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत नारायणपुर बाजार स्थित मनोज कुमार साह के (रेडिमेड) दुकान में रेडिमेड वस्त्रों की रूपा कंपनी कोलकाता ने कंपनी के लीगल साइड देखने व जांच के लिए नियुक्त की गई टीम डिटेक्टिव सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड के सदस्यों ने मंगलवार को छापेमारी की। टीम के सदस्यों ने दुकान में कंपनी के थर्मोकोट, सोफ्टलाइन, माइक्रोमेन, बमचम, जोन, हंक व फ्रंटलाइन ब्रांडों की जांच किया। जिसमें इस जांच टीम ने इस ब्रांडों से मिलता जुलता ब्रांड पाया एवं जब्त किया। इस मामले में जांच टीम के सतीश कुमार सिंह, तनुश्री अर्पाटमेंट फ्लैट नं 309, थाना संकुरेल के पोदरा (हावड़ा, पश्चिम बंगाल) ने कॉपीराइट/ट्रेडमार्क एक्ट के तहत थाना कांड संख्या 380/13 में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए दुकानदार मनोज कुमार साह को आरोपी बनाया है।
सहायक थाना भवानीपुर पुलिस ने आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस मामले की जांच का जिम्मा एएसआई रघुवीर राम को सौंपा गया है।
