ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में निकाली गयी अश्विनी चौबे की अर्थी जुलूस


भाजपा नेता सह पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी चौबे द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार के खिलाफ असंसदीय भाषा के प्रयोग के विरोध में बुद्धवार को नवगछिया शहर में युवा जदयु द्वारा अर्थी जुलूस निकाली गयी। जो मक्खातकिया से मेन रोड तथा धर्मशाला रोड होते हुए वैशाली चौक तक गयी। जहां उनकी अर्थी का अंतिम संस्कार किया गया।
इस अर्थी जुलूस में युवा जदयु के जिला अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती, महामंत्री भरत लाल पासवान, नवगछिया नगर अध्यक्ष मोहन कुमार सिंह, खरीक अध्यक्ष राज कुमार भगत, मुन्ना भगत, इस्माइलपुर प्रखण्ड अध्यक्ष गुलशन कुमार, नवगछिया के पूर्व जिलाध्यक्ष विरेन्द्र कुमार सिंह, चंदेश्वरी सिंह, विधायक प्रतिनिधि पारसनाथ साहू, सुबोध साह, प्रेम लाल, दलित प्रकोष्ठ के नवगछिया प्रखण्ड अध्यक्ष वकील पासवान इत्यादि दर्जनों लोग शामिल थे।