नवगछिया अनुमंडल के जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं द्वारा इस दिवाली पर भी उपभोक्ताओं का दिवाला निकाला जा रहा है। जिसके विरोध में गुरुवार की दोपहर साढ़े ग्यारह बजे गुस्साये उपभोक्ताओं ने खरीक प्रखण्ड अंतर्गत अम्भो चौक के समीप एनएच 31 को जाम कर दिया।
सूचना मिलते ही नवगछिया के एसडीपीओ रमाशंकर राय, खरीक के अंचल अधिकारी इंद्रजीत कुमार के अलावा खरीक थाना की पुलिस एनएच पर पहुँच गयी । जिसके द्वारा गुस्साये उपभोक्ताओं को समझाने का प्रयास भी किया जा रहा है। इधर दूर दूर तक लगभग पाँच किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार भी लग चुकी है।
मौके पर उपभोक्ताओं ने बताया कि हमें तेल कम दिया जाता है और कीमत पूरी वसूली जाती है। यही हाल है खाद्यान्न का भी। काफी घटियां किस्म का खाद्यान दिया जाता है, वह भी वजन में काफी कम रहता है।  जिसकी सुनवाई कोई अधिकारी तक नहीं करते हैं। जिसकी वजह से लाचारी वश हमें एनएच जाम करना पड़ा है।
अधिकारियों के काफी मसक्कत के बाद यह जाम हटाया गया। इसके लिए अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को कई तरह के आश्वासन भी दिये। साथ ही संबन्धित डीलर के खिलाफ कार्रवाई करने की भी बात कही गयी।