• मौसम विभाग की चेतावनी - सितंबर के दूसरे या तीसरे सप्ताह में हो सकती है बादल फटने की घटना |
  • अगले 24 घंटे में 400 मिलीमीटर की हो सकती है भारी बारिश |
  • हिमालय क्षेत्र में भारी बारिश होने से अचानक बढ. जायेगा कोसी का जलस्तर |
  • इससे नवगछिया के आसपास के क्षेत्र को हो सकता है काफी नुकसान | नवगछिया पर भी मंडराया हुआ है खतरा | 
  • कोसी का पानी कुरसेला के समीप मिलेगा गंगा में, जिससे उसमें भी अचानक आ सकता है उफान  | 
  • सरकार के मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर डीएम को आपदा पूर्व तैयारी का दिया निर्देश | 
  • आपदा प्रबंधन को दिये गये 40 करोड. रुपये एडवांस | 
  • जिलों में पुलिस कप्तान को कहा गया मुस्तैद रहने को | 
  • डॉक्टरों व पुलिसकर्मियों को विशेष परिस्थिति में ही छुट्टी देने का निर्देश |
  • नवगछिया भागलपुर जिला का है पुराना अनुमंडल | 
  • जिसे 19-8-1992 से ही प्राप्त है पुलिस जिला का दर्जा |
  • नवगछिया के उत्तर में बहती है कोसी की मुख्य धारा | 
  • जो लगभग 20 किलोमीटर बाद मिलती है कुरसेला के समीप गंगा में |
  • नवगछिया के दक्षिण में बहती है गंगा नदी की मुख्य धारा | 
  • दोनों नदियों के किनारे बने कई बांध से सुरक्षित रहता है नवगछिया |
  • इनमें से अधिकांश बांधों की स्थिति इस साल हो चुकी है जर्जर |  
  • जिसमें से कई बांधों पर स्थानीय नागरिकों और प्रशासन का लगा हुआ है पहरा | 
  • रात में भी नहीं पैदा हो कोई खतरा, इसके लिए विभाग के अनुसार किया गया है रोशनी का खास प्रबंध |  
  • अधिकाश क्षेत्रों में पहले से फैला हुआ है नदियों का पानी |
  • फिलहाल नवगछिया के गोपालपुर में खतरे के निशान 31.60 मीटर की जगह 33.00 मीटर पर बह रही है गंगा नदी |
  • वहीं नवगछिया के सकुचा गाँव के समीप खतरे के निशान 32.48 मीटर की जगह 32.68 मीटर पर बह रही है कोसी नदी |