ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

इंटर स्कूल नवगछिया में लगा विधिक जागरूकता शिविर


इंटर स्कूल नवगछिया में रविवार को विधिक जागरूकता शिविर लगाया गया | जहां व्यवहार न्यायालय के एडीजे चतुर्थ डीपी केशरी के अलावा अधिवक्ता विभाष प्रसाद सिंह, इंटर स्कूल के प्राचार्य सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, शिक्षक अख्तर आलम, सुरेश प्रसाद, कैलाश मण्डल इत्यादि ने बाल यौन अपराध पर आधारित अपने अपने सुझाव से सैकड़ों छात्रों को अवगत कराया | साथ ही छात्रों को यह भी जानकारी दी गयी कि छेड़खानी जैसे अपराध से बचें | अन्यथा आपको सजा मिल सकती है |
इस मौके पर विद्वान न्यायाधीश श्री केशरी ने शिविर में उपस्थित सैकड़ों छात्रों को बताया कि आचार और व्यवहार को शुद्ध रखें | यही कानून का पहला पाठ है | यदि इसमें गलती की तो कानून के फंदे में फंस सकते हो | कानून के फंदे में फांसी का फंदा भी तैयार रहता है |
उन्होने यह भी बताया कि आप लोग काफी तेज छात्र हैं | इस तेजी को सही दिशा में लगायें | मोबाइल और इन्टरनेट का सही उपयोग करें | गलत दिशा में उपयोग करने पर विनाश की संभावना बनी रहती है |
इसी मौके पर अधिवक्ता विभाष प्रसाद सिंह ने बताया कि जानकारी के अभाव में कूछ युवा गलती कर देते हैं | जिससे उनका भविष्य बर्बाद हो जाता है | आज के समय में बच्चों द्वारा किए जा रहे अपराध से समाज, राज्य और देश तक कलंकित हो जाता है |
इस मौके पर व्यवहार न्यायालय के एडीजे चतुर्थ डीपी केशरी, अधिवक्ता विभाष प्रसाद सिंह, तूलिका कुमारी, शशि भारती, इंटर स्कूल के प्राचार्य सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, शिक्षक अख्तर आलम, सुरेश प्रसाद, कैलाश मण्डल के अलावा कई शिक्षक भी मौजूद थे |