ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

भाजपा की विश्वासघात रैली में भगवान इन्द्र भी कर सकते हैं विश्वासघात


बिहार भाजपा द्वारा 28 सितम्बर को विश्वासघात रैली का आयोजन किया गया है | यह रैली भागलपुर जिला के नवगछिया अनुमंडल मुख्यालय स्थित कोर्ट परिसर मैदान में पीछे की तरफ होनी है | जिसकी तैयारी पिछले कई दिनों से जारी है | जिसकी सफलता पूरी तरह से भगवान इन्द्र पर निर्भर लग रही है | जिन्होने रैली के एक दिन पहले 27 सितम्बर को अपनी मर्जी से लोगों को अवगत भी करा दिया है | इस दिन हुई हल्की बारिश से कचहरी मैदान हल्का कीचड़मय हो गया था |
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 28 सितम्बर को नवगछिया में दिन भर रुक रुक कर या लगातार बारिश हो सकती है | जिससे पूरा कचहरी मैदान कीचड़मय हो जायेगा | यह बारिश अगले कई दिनों तक जारी रहेगी |
अगर मौसम विभाग का यह पूर्वानुमान सही हो जाएगा तो इस विश्वासघात रैली का सारा मजा ही किरकिरा हो जाएगा | यानि नवगछिया पहुँचने वाले भाजपा के सारे दिग्गज नेताओं के मन में काफी अफसोस रह जाएगा कि विश्वासघात रैली में भगवान इन्द्र ने भी हमारे साथ विश्वासघात कर दिया | साथ ही इनके भाषण को सुनने वालों के मन में भी मलाल रह जायेगा कि हम रैली में आ कर भी इनकी बातों को नहीं सुन पाये |
भाजपा द्वारा आयोजित इस विश्वासघात रैली में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पूर्व मंत्री गिरिराज सिंह, जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, अश्विनी चौबे, नन्द किशोर यादव, प्रेम कुमार, सांसद राजीव प्रताप रुड़ी, रमा देवी, निखिल चौधरी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पाण्डे, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 सीपी ठाकुर के अलावा गोपाल नारायण सिंह, प्रदीप सिंह, विधायक कुमार शैलेंद्र, कुमार अमन, प्रदेश महामंत्री सह क्षेत्रीय प्रभारी संजीव चौरसिया सहित दर्जनों प्रमुख नेता शिरकत करेंगे |