ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया कोर्ट में वकीलों द्वारा हो रही है वोटों की फिर से गिनती

नवगछिया कोर्ट में वकीलों द्वारा एक पंचायत के सरपंच चुनाव के वोटों की फिर से गिनती गुरूवार को जारी रही।
जानकारी के अनुसार वर्ष 2011 के दौरान संपन्न हुए पंचायत चुनाव के दौरान तत्कालीन निर्वाची पदाधिकारी देवेन्द्र कुमार झा वर्त्तमान  अंचल अधिकारी इस्माइलपुर द्वारा लत्तीपुर दक्षिण पंचायत के सरपंच पद पर रत्नेश्वर  प्रसाद सिंह को मात्र दो मतों  से विजयी घोषित किया गया था । जिसके खिलाफ पराजित प्रत्याशी नीलम कुमार संजीव द्वारा नवगछिया  न्यायालय स्थित मुंसिफ न्यायालय में चुनाव वाद संख्या 2/11 दायर किया गया था ।
इसी मामले के तहत बुद्धवार से ही नवगछिया स्थित मुंसिफ न्यायालय के वेश्म में सभी पक्षों की मौजूदगी में वकीलों द्वारा वोटों की गिनती फिर से चालु है । इस चुनाव के दौरान कुल छह  प्रत्याशी मैदान में थे ।