- पुनामा प्रतापनगर पंचायत के फरार उपमुखिया
अनोज कुमार यादव ने 5 अगस्त सोमवार को नवगछिया कोर्ट में किया आत्मसमर्पण |
- एसपी नवगछिया शेखर कुमार ने कहा कि जल्द ही रिमांड पर लेगी नवगछिया पुलिस |
- 4 अगस्त को नवगछिया पुलिस ने फरार उपमुखिया अनोज यादव की गिरफ्तारी के लिए रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के सधुआ में मोती यादव के घर की थी छापेमारी | साथ ही वहाँ दी थी चेतावनी कि 7 अगस्त को होने वाले उसके शादी का स्वागत समारोह नहीं हो सकेगा पूरा |
- इससे पहले 4 अगस्त को ही एसपी नवगछिया शेखर कुमार ने मामले के अनुसंधानकर्ता प्रमोद पोद्दार की जगह नवगछिया थानाध्यक्ष सह निरीक्षक एबी सहाय को सौंपा था मामला |
- पुनामा प्रतापनगर पंचायत के पंचायत सचिव रवीद्र सिंह 18 जुलाई से हैं लापता |
- पंचायत सचिव रवीद्र सिंह के पुत्र केशव कुमार ने 22 जुलाई को नवगछिया आदर्श थाना में दिया था आवेदन |
- आवेदन के अनुसार अंतिम बार देखे गए थे पंचायत के उपमुखिया अनोज कुमार यादव के साथ |
- तब से अब तक फरार चल रहे थे पंचायत के उपमुखिया अनोज यादव | जिसके लिए पहले भी कई जगहों पर हुई थी छापेमारी |
- पंचायत सचिव की हो रही है हत्या की आशंका |
