ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

स्वतन्त्रता दिवस पर नवगछिया के मशहूर खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

ताइक्वांडो के राष्ट्रीय खिलाड़ी जेम्स को सम्मानित करते अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया

  • स्वतन्त्रता दिवस के मौके पर नवगछिया के राज्य स्तरीय, राष्ट्रीयस्तरीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पाँच खिलाड़ियों को अनुमंडल प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया |
  • यह खिलाड़ी सम्मान समारोह नवगछिया के ख्याति प्राप्त इन्टरनेट समाचार पत्र नवगछिया समाचार द्वारा गुरुवार को इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय नवगछिया में आयोजित किया गया था | 
  • इस सम्मान समारोह में साफ्टबाल क्रिकेट के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी संतोष कुमार, ताइक्वांडो के राष्ट्रीय खिलाड़ी जेम्स, राज्य स्तर के क्रिकेट खिलाड़ी भाष्कर कुमार, अनुराग कुमार तथा मो0 सोनू को नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार तथा भूमि सुधार उपसमाहर्ता संजय कुमार द्वारा मेडल प्रदान किया गया | 
  • इस मौके पर ताइक्वांडो के राष्ट्रीय रेफरी घनश्याम प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि प्रवीण कुमार भगत, जदयु के पूर्व जिलाध्यक्ष विरेन्द्र कुमार सिंह, नवगछिया समाचार के संपादक राजेश कानोडिया, नवगछिया थानाध्यक्ष एबी सहाय, इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय नवगछिया के प्राचार्य सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, बाल भारती विद्यालय के प्राचार्य राजीव प्रसाद, सहायक विद्युत अभियंता नवगछिया पवन कुमार, सीपी सिंह, अशोक सिंह सहित दर्जनों क्रिकेट एवं खेल प्रेमी थे मौजूद |